Gangapar News: देवी गीत सुन भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: नारीबारी के खीरी रोड स्थित नवदुर्गा सेवा समिति पंडाल में रात्रि आरती के बाद महिलाओं ने साज-बाज के साथ दुर्गा गीत और भजन प्रस्तुत किए। राजपूत नगर के सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में आचार्य श्रीनिवास मिश्र ने मां चंद्रघंटा के महात्म्य की जानकारी दी। दक्षिणी माता और पतिंगरा देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई। क्षेत्र के सुरबल, देवरा सहित लगभग 35 पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नारीबारी के नवदुर्गा सेवा समिति खीरी रोड के पंडाल में रात्रि पूजा आरती के बाद महिलाओं द्वारा साज-बाज के साथ दुर्गा गीत भजन कर रहे हैं। सार्वजनिक दुर्गा कमेटी राजपूत नगर में आचार्य श्रीनिवास मिश्र ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का महात्म्य बताया।क्षेत्र के दक्षिणी माता और पतिंगरा देवी मन्दिर मे भी मंगलवार को पूजा अर्चन की गई, पंडालों में देर रात तक महिलाओं द्वारा देवी गीत भजन चल रहा है। क्षेत्र के सुरबल, देवरा सहित लगभग 35 पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित हुई है। व्यवस्था में राजेश केशरवानी, आचार्य श्रीनिवास मिश्र, पंडित राजीव मिश्र, प्रवीण पाण्डेय, सूरज केसरवानी, आयुष, शुभम नारायण केसरवानी पुजारी सुरेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

