जवाहर नवोदय विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Feb 28, 2026 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मेजा। जवाहर नवोदय विद्यालय में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं वैज्ञानिक भावना के साथ

जवाहर नवोदय विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

जवाहर नवोदय विद्यालय में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभारी पीके मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर दीपिका श्रीवास्तव एवं आशुतोष दुबे ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता समझाते हुए विभिन्न वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को प्रयोगों एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विविध कार्यशील एवं अकार्यशील मॉडलों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन एके जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।