बरौत में हाईवे पर फैली गंदगी से लोग बेहाल
Gangapar News - बरौत। कस्बे से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर इन दिनों गंदगी का अंबार देखने
कस्बे से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर इन दिनों गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। सड़क के डिवाइडर व किनारों पर जमा कूड़े-कचरे से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिलती है, जहां बने देवी-देवताओं के चित्रों के पास ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यह दृश्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता को भी बिगाड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से किया मगर आज तक किसी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ जाहिर हो रहा है। इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। धर्मेंद्र बिन्द, तुलसीराम, उमेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, रमेश ओझा, अशोक सिंघल, अमित जायसवाल उर्फ रिंकू, नागेन्द्र पांडेय, मुकेश जायसवाल, गनेश, सुरेन्द्र पांडेय आदि ने तत्काल सफाई की मांग की है ताकि कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हंडिया राजेश कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है, शीघ्र ही क्षेत्र में सफाई कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


