गंगा में मिली लावारिश लाश की हुई शिनाख्त

Feb 11, 2026 03:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गंगा में मिली लावारिश लाश की हुई शिनाख्त मेजा। पांच दिन पूर्व दुबेपुर गंगाघाट पर मिला अज्ञात युवक का शव छतवा गांव के राकेश निषाद 40 का था। पुलिस के अ

गंगा में मिली लावारिश लाश की हुई शिनाख्त

पांच दिन पूर्व दुबेपुर गंगाघाट पर मिला अज्ञात युवक का शव छतवा गांव के 40 वर्षीय राकेश निषाद का था। पुलिस के अनुसार दिवंगत राकेश कुमार निषाद नशे का आदी था, वह जब भी शराब को सेवन करता था, पत्नी से बेवजह लड़ाई करता था, सप्ताह भर पहले वह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ बैठा था, इसके बाद घर के कमरे में पहुंच फांसी लगा ली थी। इस बात की जानकारी पुलिस को दिए बिना परिजनों ने उसका शव पत्थर से बांध गंगा में फेंक दिया था। कई दिनों के बाद जब लाश पानी में फूल आई तो पानी के बाहर उतरा गई।

गंगा के पानी में शव बहता देख दुबेपुर गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद डायल 112 ने घटना की जानकारी थाने को दी तो चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय गंगाघाट दुबेपुर पहुंच दिवंगत के शव को पानी से निकाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।