संदिग्ध हालात में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Jan 16, 2026 03:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - परिजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का लगाया आरोप, कोहड़ार-करछना मार्ग

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

करछना थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुलिस ने शव को बिना परिजनों को सूचित किए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोहड़ार-करछना मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक की पहचान भुंडा गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष शर्मा पुत्र स्वर्गीय गुलाब शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आशीष गुरुवार शाम करीब सात बजे बाइक लेकर भड़ेवरा बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

शुक्रवार सुबह धरवारा गांव के पास सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि आशीष की मौत की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई और बिना परिजनों को बताए ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिससे परिवार के लोगों में भारी आक्रोश था। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और करछना–कोहड़ार मार्ग स्थित भुंडा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिए। सूचना पर एसीपी करछना, थाना प्रभारी करछना समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ●मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, एसीपी, करछना

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।