संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

संक्षेप:

Gangapar News - बरौत के ऊपरदहां गांव के 27 वर्षीय संजय सिंह की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Dec 10, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के ऊपरदहां गांव निवासी 27 वर्षीय संजय सिंह पुत्र सालिकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक के पिता सालिकराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा संजय बीते मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ पुणे जाने के लिए घर से निकला था। देर रात उसके साथियों ने घर आकर सूचना दी कि संजय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह सुनकर हम सभी के होश उड़ गए, और पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला जबकि संजय का सिर अब तक नहीं मिल पाया है। इससे परिवार को संदेह है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। वहीं कोतवाल हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से ही हुई है। मृतक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।