Gangapar News: शंकरगढ़ में नालों की सफाई कछुआ चाल से
Gangapar News: शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम को देखते हुए शासन स्तर से नगर निकायों को नालियों
Gangapar News: बरसात के मौसम को देखते हुए शासन स्तर से नगर निकायों को नालियों एवं नालों की समयबद्ध सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नगर में स्वच्छता बनी रहे। इसके बावजूद नगर पंचायत शंकरगढ़ में सफाई अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। नगर के मोदी नगर ,पटेल नगर,रानीगंज रोड,पटहट रोड,सदर शिक्षक नगर, मोटियान टोला, सिंधी टोला, हज्जी टोला, सेन नगर,लालापुरवा आदी हिस्सों में नालियां और नाले अब भी गाद एवं कचरे से भरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर बाजार क्षेत्र में केवल एक नाले की आंशिक सफाई कराई गई है, जबकि अधिकांश नालों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सफाई कार्य की धीमी रफ्तार के कारण लोगों में चिंता बढ़ रही है। नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सभी नालियों और नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई तो भारी बारिश के दौरान जल निकासी बाधित होगी, इस विषय पर नगर पंचायत कर्मियों का कहना है की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है एक वार्ड से सफाई कर्मी खाली होंगे तो दूसरे वार्ड में लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


