युवती और महिला पर बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Gangapar News - मऊआइमा। इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को

इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को पडोस की एक युवती और एक महिला भगा ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी 20 फरवरी से घर से गायब थी जिसकी तलाश में वह लगी थी आरोप है कि पडोसी महिला और युवती से पूछने पर उसे गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को आशंका है कि उसकी बेटी को दोनों ने गायब कर दिया है तथा किसी अनहोनी से सहमी हुई है।
गायब युवती की माता ने मऊआइमा थाने में ग्राम मऊदोस्तपुर निवासनीय युवती अर्चना देवी और महिला राम कली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


