ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारननिहाल आई किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस दर्ज

ननिहाल आई किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस दर्ज

खेत में गोबर फेंक कर लौट रही किशोरी का दो युवकों ने बदनीयती से हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकतें तथा मारपीट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया...

ननिहाल आई किशोरी से छेड़खानी, दो पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 10 Dec 2019 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

खेत में गोबर फेंक कर लौट रही किशोरी का दो युवकों ने बदनीयती से हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकतें तथा मारपीट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नवाबगंज के बेला कछार निवास एक चौदह वर्षीय किशोरी अपने नाना के घर सेमरा वीरभानपुर आयी थी। सुबह किशोरी खेत में गोबर फेंक कर लौट रही थी। आरोप है कि घर से कुछ दूर पर दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। हाथ पकड़कर घर में घसीटने लगे। अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती के प्रयास में उसके कपड़े फाड़ दिए। कई जगह दांत काट लेने का भी आरोप है। किशोरी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो दोनों आरोपित फरार हो गए। ननिहाल के लोग किशोरी को लेकर मऊआइमा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित उदय सिंह और विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें