करछना के डीहा में बनेगा अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

•शासन ने जारी की 9.21 करोड़ की पहली किश्त •26.32 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण •दो वर्षों की पैरवी के बाद मिली परियोजना को मंजूरी •खेल ग

करछना के डीहा में बनेगा अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम

यमुनापार क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए बहुप्रतीक्षित सौगात अब धरातल पर उतरने जा रही है। वर्षों से खेल सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे ग्रामीण खिलाड़ियों को जल्द ही अपने क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर की सुविधा मिल सकेगी। करछना क्षेत्र के डीहा उपरहार गांव में प्रस्तावित अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम निर्माण परियोजना को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए 9.21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। करीब सात एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस मिनी स्टेडियम पर कुल 26.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से कराया जाएगा। परियोजना प्रबंधक रोहित कुमार राना ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 5600 वर्गमीटर भूमि तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। शासन स्तर से भूमि हस्तांतरण के निर्देश जारी होने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।