Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMobile Theft Foiled Driver and Conductor Capture Thieves in Nawabganj
हाईवे से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवकों को पकड़ा

हाईवे से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवकों को पकड़ा

संक्षेप:

Gangapar News - दिल्ली हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक का मोबाइल बाइक सवार दो लोगों ने चुरा लिया। चालक ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया। चोरों के नाम अनिल मौर्य और पुरुषोत्तम सोनी हैं। नवाबगंज पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Nov 18, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली हाईवे पर थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत शहाबपुर गांव के सामने ट्रेलर को ठंडा करने के लिए खड़ा कर चालक और कंडक्टर आराम कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो लोग आए और चालक का मोबाइल चोरी कर भागने लगे। चालक ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पकड़कर नवाबगंज पुलिस को सौंप दिया। बिहार प्रदेश के जिला गया निवासी युगेश कुमार ने थाना नवाबगंज पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह ट्रेलर पर लोहे की पाइप लादकर पश्चिम बंगाल से सूरत गुजरात जा रहा था। प्रयागराज में बनारस कानपुर हाईवे पर शहावपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अपना वाहन खड़ा कर ठंडा कर रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी दो व्यक्ति बाइक से आए और मेरी मोबाइल को चुरा कर भागने लगे। संयोग से बाइक स्टार्ट नहीं हो पाई तब तक मैं अपने कंडक्टर अंकुश कुमार और अन्य लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए पहले व्यक्ति का नाम अनिल मौर्य दूसरे व्यक्ति का नाम पुरुषोत्तम सोनी है। जिसके पास से मेरा मोबाइल मिला है। माल और मुल्जिमान को बाइक सहित पकड़कर थाने लाया हूं। घटना 17 नवंबर करीब 8:00 बजे रात की है। नवाबगंज पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।