Gangapar News: छात्रा सोनम एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापक
Gangapar News: उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति अभियान फेस-6 के तहत प्रयागराज के मेजा स्थित कंपोजिट विद्यालय उसकी में विशेष गतिविधि आयोजित की गई। कक्षा आठ की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्होंने सहपाठियों के साथ विद्यालय का संचालन किया और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारियां समझीं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन बढ़ाना है।

Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेस-6 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन विकसित करने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय उसकी में विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसके तहत कक्षा आठ की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया। सोनम ने अपने सहपाठियों के साथ विद्यालय का संचालन किया तथा प्रधानाध्यापक के कार्यों एवं जिम्मेदारियों को समझा।बीएसए प्रयागराज की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नौ दिनों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक करने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें अपने अधिकारों एवं भविष्य के प्रति सजग बनाने पर जोर दिया जा रहा है।विद्यालय
के प्रधानाध्यापक हसीब सिद्दीकी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बालिकाओं के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को पहचानने और उसे विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुनील कुमार पांडेय, कृष्ण गोविंद श्रीवास्तव, धर्मचंद गुप्ता, कमलेश कुमार और शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

