11 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार, मुकदमा
Mar 02, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - मऊआइमा। कच्ची महुआ की शराब के खिलाफ मऊआइमा पुलिस ने अभियान चला कर एक शराब

कच्ची महुआ की शराब के खिलाफ मऊआइमा पुलिस ने अभियान चला कर एक शराब निर्माता को 11 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।मऊआइमा थाना के सब इंस्पेक्टर आयुष सिंह, कुंवर गौरव सिंह तथा विवेक कुमार ने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार को विशम्भरपुर में कच्ची महुआ की शराब निर्माण की सूचना पर छापामारी की जिससे शराब निर्माता अपने अपने घरों में ताला बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने छापा मारी के दौरान जंगी लाल द्वारा बनाई शराब की भट्ठी को नष्ट कर मौके से कच्ची शराब बरामद किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


