फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के करेहा गांव में स्थित एक फर्नीचर की दुकान

यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के करेहा गांव में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में बीती रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार, करेहा नहर के पास आरिफ उर्फ सीबू की फर्नीचर की दुकान में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देर रात उठती लपटों को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
आग से फ्रिज, कूलर, पंखा, बर्तन, फर्नीचर बनाने की मशीन, मोटर और लकड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


