जसरा में श्रद्धालुओं का लगा तांता

Feb 15, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैलाश धाम मंदिर सहित दर्जनों

जसरा में श्रद्धालुओं का लगा तांता

क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैलाश धाम मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजन के लिए पहुंची। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कैलाश धाम मंदिर पर शिव भक्त पहुंचने लगे तथा देर शाम तक यह क्रम चलता रहा। क्षेत्र के जसरा, तातारगंज, खटंगिया, दौना, मरुवा, पचखरा, पांडर, परसरा आदि गांव के सैकड़ों भक्त मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन व परिवार की सुख समृद्धि के लिए पहुंचे। भक्तों ने भोलेनाथ को भांग, धतूरा, गेहूं की बाली, चना, बेलपत्र, मदार का फूल के साथ ही दूध व दही, शहद आदि से रुद्राभिषेक भी किया।

कुछ भक्त निशान लेकर भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचे। उनकी कृपा पाने के लिए प्रार्थना की। इस दिन अज्ञानता के अंधकार को मिटाने और शिव शक्ति के मिलन के प्रतीक स्वरूप भक्त पूरी रात जाग कर स्मरण करते हैं। मेले में बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले व खिलौनों से सजी दर्जनों दुकान लगाई गई। साथ ही खाने पीने के स्टाल भी लगाए। जहां देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ जमी रही। इस अवसर पर शंकर लाल मधुकर, दीपचंद गुप्ता, राम केसरवानी, अनिल केसरवानी, संजीव, मुकेश केसरी, विनोद केसरवानी, अनिल मिश्रा, कृष्ण मुरारी, राम जी त्रिपाठी, सुधांशु मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।