Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMassive Crowd of Devotees Gather at Pahadi Mahadev for Pusi Teras Festival
पूसी तेरस पर पहाड़ी महादेव में लगा मेला, जुटी भीड़

पूसी तेरस पर पहाड़ी महादेव में लगा मेला, जुटी भीड़

संक्षेप:

Gangapar News - मेजा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड मेजा के पहाड़ी महादेव में पूसी तेरस पर

Dec 17, 2025 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड मेजा के पहाड़ी महादेव में पूसी तेरस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धेश्वर नाथ बाबा का श्रृंगार पूजन कर अपनी मनौती पूर्ण की। इस अवसर पर सुरक्षा के तौर पर कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह चौकी प्रभारी कोहड़ार अनुज राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को भारी संख्या में भी श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन पूजन कर पूर्ण लाभ कमाया। मौके पर मौजूद रहे सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव सेवा संस्थान के अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय व सचिव अनिल शुक्ला ने बताया कि शांति सुरक्षा में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रही मेजा ऊर्जा निगम की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई थी कई श्रद्धालुओं ने अपनी ओर से दूर दराज से पहुंचे भक्तों के लिए चाय नाश्ते तथा भोजन की व्यवस्था कर रखी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डोहरिया के प्रकाश सिंह ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव तक रास्ते का अभाव होने से श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों झेलनी पड़ी। कई बार सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। बता दे की पूसी तेरस पर पहाड़ी महादेव के सिद्धेश्वर नाथ धाम में जनपद ही नहीं गैर जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचते हैं।