Gangapar News: शिक्षकों ने विद्यालयों में किया पौधरोपण
Gangapar News: मेजा में, विभागीय अधिकारियों की निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और बच्चों ने वृहद पौधरोपण किया। सिलौधी कला विद्यालय और भटौती प्राथमिक विद्यालय में पौधों के लाभों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने भी एक पौध मां के नाम पर रोपित किया।

Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। वृहद पौधरोपण के तहत विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षकों व बच्चों के साथ पौधरोपण करने में जुट गए हैं। मंगलवार को सिलौधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक सिलौधी कला व भटौती गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया।सिलौधी कला विद्यालय में प्रधानाध्यापक विवेकानंद ने पौधरोपण कर पौधों के रोपण से क्या लाभ हैं इस विषय पर जानकारी दी। उधर भटौती में प्रधानाध्यापक बालकृष्ण की अगुवाई में शिक्षक नेता अवनीश कुमार मिश्र, नीतू, राकेश कुमार, चन्द्रशेखर, विभा, आरती, कंचन ने एक पौध मां के नाम पर रोपित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


