Gangapar News: एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का दावा

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मानव जीवन के आधार शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। वृहद पौधरोपण अभियान

एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का दावा

Gangapar News: वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकासखंड शंकरगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। ब्लॉक क्षेत्र में एक ही दिन में लगभग 1.50 लाख आम, पीपल, बरगद, नीम, जामुन, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का दावा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रमुख

सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह एवं विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा एवं लखनपुर में मियांवाकी पद्धति के अंतर्गत लगभग 60 हजार पौधों का रोपण कराया। प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मानव जीवन के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने भी पौधरोपण कर लोगों को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। गस अवसर पर उपयुक्त रोजगार गुलाबचंद, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बारा डॉ. गणेश कनौजिया, ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी, सहकारिता विभाग के हजारी प्रसाद, राजबहादुर सिंह, प्रणय सिंह, गुलाब सिंह, सुरेश सिंह, ग्राम प्रधान कामता सिंह, दिवाकर सिह, रेंजर शंकरगढ अजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र मौर्य आदि रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वृहद पौधरोपण अभियान कब आयोजित किया गया?−
वृहद पौधरोपण अभियान रविवार को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGangapar News: एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का दावा