श्रृंग्वेरपुर धाम में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Jan 14, 2026 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - नवाबगंज/कौड़िहार। माघ मास कृष्ण पक्ष बुधवार को भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए

श्रृंग्वेरपुर धाम में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

माघ मास कृष्ण पक्ष बुधवार को भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हुआ। दोपहर तक भी आस्थावानों का उत्साह कम नहीं हुआ। षटतिला एकादशी व मकर संक्रांति के अवसर पर श्रृंग्वेरपुर धाम और कौरेश्वर कुरेसर गंगा घाट पर भोर से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी आस्था उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य किया। पवित्र माघ मास के पावन स्नान पर्व का शुभारंभ हो गया। गंगा घाट पर “हर-हर गंगे” जय मां गंगा, हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने ठंड की परवाह किए बिना गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। गंगा किनारे और दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। व्यवस्थाएं सुचारू रहने से श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक स्नान किया। श्रृंग्वेरपुर धाम में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। बुधवार शाम तक कुरेसर स्थित कौरेश्वर गंगा किनारे प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग और श्रृंग्वेरपुर में मां शांता देवी के दर्शन पूजन करने के लिए तांता लगा रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।