ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारविवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

विवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

कोरांव के पसना निवासी संतोष आदिवासी की पत्नी मनीषा (28) ने रविवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच...

विवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 21 Feb 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरांव /गिरगोंठा /हिन्दुस्तान संवाद

कोरांव के पसना निवासी संतोष आदिवासी की पत्नी मनीषा (28) ने रविवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। लोगों ने जानकारी कोरांव पुलिस सहित मायके के लोगों को दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मनीषा की शादी वर्ष 2009 में संतोष से हुई थी, उसके दो बच्चे छह वर्ष तथा एक वर्ष का है। मनीषा का मायका चंद्रभानपुर में है, मृतका के पिता विजय शंकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गांव के लोगों का कहना है कि संतोष के किसी महिला से संबंध को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें