ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसंदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

मायके में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। कोसड़ाकला गांव में बीती शाम घटना की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वह दहाड़े मारकर रोने लगे। पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई।...

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 08 Aug 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। कोसड़ाकला गांव में बीती शाम घटना की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वह दहाड़े मारकर रोने लगे। पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के कोसड़ाकला गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री शिवानी (22) बुधवार शाम जहरीला पदार्थ निगल ली। इससे तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे मांडा परिजन उसे मांडा सीएचसी ले आए। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे सीएचसी से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज भेजा गया। शहर में ही गुरुवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। शिवानी की दो वर्ष पूर्व वाराणसी में शादी हुई थी। लेकिन वह अपने मायके कोसड़ाकला मांडा में रहकर एक स्थानीय महाविद्यालय से बीएड कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें