
विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Gangapar News - सैदाबाद। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद बाजार से सटे दूसौती गांव में विवाहिता ने फांसी
हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद बाजार से सटे दूसौती गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के चलते घर में कोहराम मचा हुआ है। मायके पक्ष से अभी पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी अशोक घर पर नाश्ते की दुकान चलाता है। रोज की तरह सभी खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। बीते रविवार की मध्य रात्रि पत्नी 36 वर्षीय आरती साड़ी के फंदे से कमरे में लगे चुल्ले के सहारे फांसी पर लटक गई।
रात्रि में परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह लटक थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे हंडिया एसीपी सुनील सिंह व कोतवाल नितेंद्र शुक्ला ने स्थानीय लोगों व परिजनों से जानकारी ली। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पुत्र विशाल व पुत्री सोनाली व सोनाक्षी का रोरोकर बुरा हाल है। सैदाबाद चौकी इंचार्ज गौरव कुमार तिवारी ने बताया कि अभी मायके पक्ष की तरफ़ से कोई तहरीर नहीं दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




