दो बच्चों की मां को प्रेमी के साथ पकड़ा, मामला पहुंचा थाने
Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता जो दो बच्चों की मां

थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता जो दो बच्चों की मां भी है को प्रेमी के साथ कमरे में शनिवार की देर रात पति और अन्य ससुराली जनों ने पकड़ लिया। प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का पति जो कार चालक है। चार वर्ष पूर्व चालक पति के एक साथी का आना जाना घर हुआ। इसी बीच विवाहिता और उक्त साथी में प्रेम हो गया। दोनों के बीच बातें भी होने लगी और लोगों की नजरें बचाकर दोनों एक दूसरे के नजदीक भी आते रहे।
कई बार दोनों के प्रेम प्रपंच का विवाद आम होते हुए थाने तक पहुंचा जहां विवाहिता ने कई बार लिखकर भी दिया कि अब वह भविष्य में कोई गलती नहीं करेगी और अपने पति और ससुराली जनों की बात मानेगी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन विवाहिता और उसके प्रेमी के बीच बातें होना और मिलना जुलना बंद नहीं हुआ। शनिवार की रात प्रेमी विवाहिता के घर पहुंचा और उसके कमरे में दाखिल हुआ तभी ससुराली जनों और घर में मौजूद पति को जानकारी हो गई तो घेरकर प्रेमी को पकड़ लिया और घूरपुर पुलिस को सौंप दिया। इधर थाने पहुंचे दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। फिलहाल किसी ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


