ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसंदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव

रहस्यमय हालात में विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पर सीओ मेजा भी घटनास्थल पर...

संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 31 Jul 2018 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

रहस्यमय हालात में विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पर सीओ मेजा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के मोहम्मद अली रोड निवासी आसिफ खां की पत्नी शाहिस्ता परवीन उर्फ कल्लो (25) का शव मंगलवार रात लगभग आठ बजे संदिग्ध हालात फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर खीरी थाना क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी उसके पिता निसार अहमद परिवार के अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। निसार अहमद की सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा संजय कुमार द्विवेदी, भारतगंज चौकी के दरोगा राजेन्द्र प्रसाद व अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका शाहिस्ता के पति आसिफ खां दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में मृतका की एक बेटी शायना (डेढ़ वर्ष), सास बदरून निशा, ननद शमीम बानो, देवरानी नूर बानो रहती हैं। देवर असगर भी परदेश में रहता है। शाहिस्ता के ससुर की मौत कई साल पहले हो चुकी है। करीब पांच साल पहले आसिफ खां से शाहिस्ता की शादी हुई थी। सूचना पर सीओ मेजा उमेश शर्मा भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें