Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMan Bitten by Snake After Five Days of Sightings in Prayagraj
पांच दिन दिखाई पड़ने के बाद छठें दिन सांप ने डसा, इलाज जारी

पांच दिन दिखाई पड़ने के बाद छठें दिन सांप ने डसा, इलाज जारी

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। चार दिन तक लगातार दिखाई पड़ने के बाद पांचवें दिन युवक को सांप ने

Sep 29, 2025 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

चार दिन तक लगातार दिखाई पड़ने के बाद पांचवें दिन युवक को सांप ने चारपाई पर चढ़कर डंसा। गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में प्रयागराज में युवक का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव निवासी विमल कुमार निषाद को पिछले पांच दिनों से एक सांप दिखाई पड़ रहा था। छठें दिन रात में जब वे चारपाई पर सो रहे थे। उसी समय चारपाई पर चढ़कर सांप ने विमल के हाथ में तीन चार जगह डस लिया। विमल‌ ने जब उठकर देखा, तो सांप तकिये के पास बैठा था। परिवार के लोगों ने किसी तरह सांप को घर के बाहर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ देर बाद विमल के सीने और पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग प्रयागराज एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।