धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रान्ति पर्व

Jan 14, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रान्ति पर्व सिरसा/मेजा। मकर संक्रान्ति का पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर लोगों ने गंगा स्नान कर देवी-देवताओं की विध

धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रान्ति पर्व

मकर संक्रान्ति का पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर लोगों ने गंगा स्नान कर देवी-देवताओं की विधि विधान से पूजा कर गरीबों को अन्नदान किया। मकर संक्रान्ति पर क्षेत्र के सिरसा, पकरी सेवार, परानीपुर, बारा दशरथपुर सहित विभिन्न गंगाघाटों पर सुबह छ बजे से स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई थी, सूर्य के निकलने के साथ गुनगुनी धूप होते ही गंगाघाट पर स्नान के लिए भीड़ जुट गई। सिरसा गंगाघाट पर पांटून पुल होने से स्नान करने वाले श्रद्धालु पुल से गंगा उस पार रेते पर पहुंच गए। गंगा के छिछले पानी में स्नान किया। गंगाघाट पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो इसे देखते हुए कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ सिरसा पांटुन पुल के पास खड़े रहे।

हांलाकि पिछले वर्ष से श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम रही। सिरसा गंगाघाट पर स्नान करने पहुंचे मेजारोड के राज कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के लिए कोई स्थान नहीं बनाया जा सका था, इसलिए महिलाओं को स्नान के बाद कपड़ा बदलने में काफी दिक्कते हुई। उधर पकरी सेवार स्थित स्वामी पगलानंद गंगाघाट पर दुबेपुर, मिश्रपुर, डोहरिया, मोती का पुरा, जय राम का पुरा, भृंगारी सहित अन्य गांवों के श्रद्धालु स्नान को पहुंचते थे। इस मौके पर स्वामी ओमानंद सरस्वती व उमा सरस्वती की ओर से खिचड़ी भंडारे का आयोजन रखा गया। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रान्ति का पर्व 15 जनवरी को है, इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या गंगाघाट पर कम दिखी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।