
भनौरी गांव में चोरी से लोगों में दहशत
Gangapar News - कौंधियारा, हिंस। थाना क्षेत्र के भनौरी गांव में शुक्रवार की रात हुई बड़ी चोरी की
थाना क्षेत्र के भनौरी गांव में शुक्रवार की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़ित ने अपनी दी हुई तहरीर में बताया कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और दो बक्से, दो बोरी अनाज व एक मोबाइल फोन उठा ले गए। बक्सों में करीब सोलह लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और साढ़े चार लाख रुपये नकद रखे थे। विरोध करने पर गर्भवती महिला अंजलि पटेल को चोरों ने दीवार पर सिर मारकर बेहोश कर दिया। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर छानबीन की। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि भनौरी गांव में हुई चोरी की वारदात बेहद गंभीर है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और हर तरीके से सभी पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




