प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ा

Mar 02, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - करनाईपुर। थाना बहरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका अपने बगल गांव के निवासी प्रेमी

प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ा

थाना बहरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका अपने बगल गांव के निवासी प्रेमी से मिलने के लिए क्षेत्र के एक बाजार में गई हुई थी। बाजार में ही प्रेमिका का भाई भी किसी काम से पहुंच गया, अपनी बहन को किसी अन्य युवक के साथ घूमते देखकर आग बबूला हो गया। प्रेमिका का भाई किसी तरह बाजार से दोनों लोगों को लेकर घर गया। घर पहुंचकर अपने पिता के साथ दोनों से पूछताछ करना शुरू किया। इसी दौरान बात तब बिगड़ गई जब युवक ने देखा कि उसके ऊपर जबरन दबाव बनाया जा रहा है तब वह भड़क गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लिखित तहरीर बहरिया थाने में दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।