
पेयजल समूहों की हालत खराब, नहीं मिल पा रहा पीने का पानी
Gangapar News - पेयजल समूहों की हालत खराब, नहीं मिल पा रहा पीने का पानी मेजा। ग्राम प्रधान लखनपुर के कई शिकायतों के बावजूद करोड़ों रूपए की पेयजल योजना से स्थानीय लोगों
ग्राम प्रधान लखनपुर के कई शिकायतों के बावजूद करोड़ों रुपये की पेयजल योजना से स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेता प्रधान लखनुपर के प्रतिनिधि राजीव तिवारी ने बताया कि कई दिनों से पेयजल योजना का संचालन ठप है। जल निगम के इंजीनियर शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के मनीष तिवारी ने बताया कि भूमिगत पाइप जगह-जगह ध्वस्त हो गई है। जिससे पेयजल योजना का संचालन होने पर जगह-जगह जल का रिसाव होता है। दो दशक पूर्व उक्त पेयजल योजना से लखनपुर सहित दर्जनों से अधिक गांवों को पीने का पानी जाता रहा, अब लखनपुर, बिसहिजन कला तक पानी पहुंच पाना टेढ़ीखीर हो गया है।

गांव के अन्य लोगों ने जानकारी कर बताया कि पेयजल का चेकवाल गड़बड़ है, जिससे संचालन नहीं हो पा रहा है। उधर डेलौहा पेयजल योजना स्थापना के वर्ष भर बाद से पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है, जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह ने बताया कि पेयजल योजना संचालित करने के लिए उन्होंने कई बार एसडीएम सहित अन्य को प्रार्थना पत्र दिया। जॉच टीम तो पहुॅची, लेकिन कुछ न हो सका। उधर रामनगर पेयजल योजना की पाइप में जगह-जगह रिसाव होने से पानी बह जा रहा है, पाइप से जल रिसाव होने से सड़क टूटती जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




