किसी भी कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान के प्रस्तावना पाठ से हो
Gangapar News - फूलपुर में एक विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता रणविजय सिंह यादव ने संविधान के अध्ययन और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संविधान सभी को समान अधिकार देता है...
फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं जिसका संविधान सभी को साथ लेकर चलने वाला और सभी को समान अधिकार देनें वाला है। इसके अध्ययन, अध्यापन और जागरूकता लाने की आवश्यकता है। तभी देश के नागरिकों में समानता का भाव उत्पन्न होगा। उक्त बातें शनिवार को तहसील फूलपुर के सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रणविजय सिंह यादव ने कहीं।
अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को किसी भी धार्मिक, सामाजिक कार्य के शुभारंभ के समय संविधान की प्रस्तावना का पाठ करना होगा और समापन अनुच्छेद 51 क से करना होगा। संगोष्ठी में चर्चा की गई कि 26 नवंबर से 26 जनवरी तक संविधान का विशेष प्रचार प्रसार करना चाहिये और माह के अंतिम शनिवार को संविधान सभा का आयोजन किया जाय। मौके पर विजय बहादुर कुशवाहा, फूल सिंह, राम नरेश, धर्मराज यादव, जगदीश सिंह मौर्या, महेश यादव, मो.अशरफ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।