सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया, घायल हो रहे ग्रामीण
सहसों ब्लॉक मुख्यालय स्थित थानापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज-गोरखप
सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों ब्लॉक मुख्यालय स्थित थानापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग से थानापुर गांव तक जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल थी। हाल ही में ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण कराया गया, लेकिन उसके आगे लगभग एक किलोमीटर सड़क पर केवल गिट्टी डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन माह पूर्व सड़क पर गिट्टी बिछाई गई थी, लेकिन इसके बाद कार्य बंद हो गया। परिणामस्वरूप सड़क पर आवागमन कठिन हो गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क के कई हिस्सों में घुमाव होने के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और फिसलकर गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं।ग्रामीण पिंटू दुबे, लालजी दुबे, उदय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कृष्ण नारायण शुक्ला, हरिभान सिंह, अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि थानापुर में सहसों ब्लॉक का मुख्यालय स्थित है और यहां जनपद स्तर के अधिकारियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य पूरा न होना लोगों में नाराजगी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराकर लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


