अधिवक्ताओं के हंगामे से स्थगित हुआ समाधान दिवस

Apr 04, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - फूलपुर। फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं

अधिवक्ताओं के हंगामे से स्थगित हुआ समाधान दिवस

फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता की एफआईआर दर्ज न होने और कई मामलों में समय पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। जिसके बाद अफरातफरी मची रही। इसके साथ ही समाधान दिवस संपन्न हो गया। फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दो घंटे कार्रवाई चलने के बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के अनुसार, तारडीह गांव निवासी अधिवक्ता आलोक भारतीय के जमीन विवाद मामले में थरवई थाने में तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

इसके अलावा सराय इनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव के निर्माण विवाद और फूलपुर क्षेत्र के हंसराजपुर, चकरा अलीपुर व सेंहुआडीह समेत कई गांवों के राजस्व मामलों में भी लापरवाही बरती जा रही है। आक्रोशित अधिवक्ताओं और पीड़ितों ने समाधान दिवस कक्ष में पहुंचकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को ठप करा दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद समाधान दिवस स्थगित करना पड़ा, जिससे दूर-दराज से आए फरियादी लौट गए। अधिवक्ताओं ने राजस्व कर्मचारियों पर बिना मौके की जांच किए आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मराज यादव, महामंत्री इंद्रजीत मौर्या, उप मंत्री विनोद यादव, पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, आरपी यादव, सृष्टि नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।