Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsLand Grabbing Allegations Villagers Threatened for Seeking Justice
मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने दी धमकी, शिकायत

मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने दी धमकी, शिकायत

संक्षेप:

Gangapar News - घूरपूर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनकी कीमती जमीन औने-पौने दामों में

Nov 27, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

गांव के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनकी कीमती जमीन औने-पौने दामों में अपने नाम करा कर जबरन कब्जा करने के आरोपी सेमरा कल्पना गांव के कुछ दबंग अब पीड़ित परिवारों को मुकदमे की पैरवी ना करने के लिए धमका रहे हैं। गुरुवार को सेमरा कल्वना के पीड़ित परिवार की सरिता देवी पत्नी बजरंगी लाल ने गांव के चार दबंगों के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सेमर कल्वना की बेलाकली पत्नी गंगाराम ने बताया कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उनसे चार बिस्वा जमीन खरीदने के नाम पर बहला-फुसलाकर बारा तहसील ले गया और फर्जी तरीके से दो बीघा पांच बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करवा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में उनके बेटे को पता चला तो उसने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी तरह इसी गांव की फूलकली पत्नी विजय सिंह ने बताया कि मात्र आठ फीट जमीन उनसे गांव के एक दबंग ने खरीदा था लेकिन अब 12 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर रहा है। इसी गांव की ममता पत्नी रामचंद्र की नहर के पास ढाई बिस्वा जमीन पर भी दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं। इसी तरह से दिलबर पुत्र स्वर्गीय राजू ने बताया कि उसका बाजार के पास स्थित घर यही दबंग लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। उक्त मामले में पीड़ितों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि गत बुधवार को पीड़ित बेलाकली के पुत्र श्यामबाबू मामले की पैरवी करने गए थे तो दबंगों ने उनको मारा-पीटा और पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को पीड़ित बेलाकली की पुत्रवधू सरिता पत्नी बजरंगी लाल ने आरोपियों को विरुद्ध घूरपुर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।