मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gangapar News - मारपीट में चार के खिलाफ हुई लिखापढ़ी मेजा। जमीन विवाद में शनिवार की शाम चार बजे के लगभग सुकाठ गांव में दो पक्षीय विवाद में एक पक्ष की ओर सी दी गई तहरीर

भूमि विवाद में शनिवार की शाम चार बजे के लगभग सुकाठ गांव में दो पक्षीय विवाद में एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर विपक्षी गगन सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह, अमन सिंह पुत्र मोहन सिंह, शिव नारायण सिंह, मोहन सिंह पुत्र चन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के लिखापढ़ी दर्ज कर ली गई। सुकाठ गांव के आशू सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जमीन की रंजिश में चार अप्रैल को शाम चार बजे योजनाबद्ध ढंग से गांव के गगन सिंह, अमन सिंह सहित अन्य लोग उनके बगीचे पहुंचे गाली-गलौज देते हुए उनके भाई आकाश सिंह को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
उधर विपक्षी गगन सिंह ने बताया कि इस घटना में उसके पक्ष के कई को चोटें आई है। उसने भी मेजा थाने में तहरीर दे रखी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


