Gangapar News: पंद्रह बार की फरियाद, नहीं हुआ कोई समाधान
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: सैदाबाद के मोहम्मदपुर करौहा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों ने निर्धारित भूमि पर कब्जा कर लिया है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे निर्माण कार्य रुक गया है।

Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर करौहा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर कथित कब्जे का विवाद ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।पूर्व प्रधान गिरधारी लाल, राकेश और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते आ रहे हैं। करीब 15 बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।गांव के पूर्व प्रधान गिरधारी लाल और राकेश समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमि निर्धारित है, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जमीन विवाद के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।


