नगर पंचायत ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया, नोटिस जारी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

लालगोपालगंज। नगर पंचायत लालगोपालगंज द्वारा विवादित भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल

नगर पंचायत ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया, नोटिस जारी

नगर पंचायत लालगोपालगंज द्वारा विवादित भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिशासी अधिकारी की ओर से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष फिरोज अख्तर को यह नोटिस भेजा गया है। जारी नोटिस के अनुसार लेखपाल की आख्या के आधार पर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के राजस्व ग्राम निन्दूरा की कई गाटा संख्याओं की भूमि सरकारी अभिलेखों में नवीन परती एवं कर्बला के रूप में दर्ज है। आरोप है कि संबंधित भूमि पर कर्बला कमेटी द्वारा पिलर लगाकर कब्जा किया जा रहा था। नगर पंचायत प्रशासन ने निर्देश दिया है कि उक्त गाटों पर किसी भी प्रकार का स्थायी अथवा अस्थायी निर्माण तत्काल बंद कराया जाए।

साथ ही राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश और चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी होने तक कोई भी आगे की कार्रवाई न करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले की सूचना अपर जिलाधिकारी नगर, वरिष्ठ प्रभारी स्थानीय निकाय तथा नवाबगंज थाना प्रभारी को भी भेजी गई है, ताकि मौके पर शांति व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पदमजा मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया है। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की लिखित सूचना उच्च अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी भेज दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।