मेजारोड बाजार में नहीं है पेयजल की सुविधा

Mar 01, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मेजारोड बाजार में नहीं है, पेयजल का साधन मेजा। मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के बीच स्थित मेजारोड मुख्य बाजार में पेयजल का कोई साधन नहीं है, जिससे यात्रिय

मेजारोड बाजार में नहीं है पेयजल की सुविधा

मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के बीच स्थित मेजारोड मुख्य बाजार में पेयजल का कोई साधन नहीं है, जिससे यात्रियों व दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता आलोक शुक्ल ने बताया कि लगभग दो किलो वर्ग क्षेत्र में बसे मेजारोड बाजार में मिर्जापुर, लालगंज, कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न मार्गो से आने वाली बसों का ठहराव होता है, इन बसों से उतरने वाले यात्री जब भी पानी की तलाश करते हैं, उन्हें निराशा हाथ लगती है। एक दशक पहले सपा शासन काल में पूर्व विधायक गिरीश चन्द्र पांडेय ने राहगीरों व व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए लगभग 12 लाख से आरओ स्थापित करवा दिया था, लेकिन मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग का विस्तारीकरण होते समय आर ओ सड़क की जद में आ गया, जिससे एन एच 76 का निर्माण कराने वाले जिम्मेदार ठेकेदार ने आरओ को उखाड़ फेंका।

आरओ के हटा दिए जाने से अब सरकारी हैंडपंप तक नहीं रह गया है। मजबूर यात्री दुकानों पर रखे बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।