सड़क और पटरी निर्माण के लिए सीएम से लगाई गुहार
प्रयागराज के खरगापुर गांव में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण लोगों को खंभों के सहारे आवागमन करना पड़ता है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की है।

नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद प्रयागराज के ग्राम सभा खरगापुर के मजरा सतनापुर में आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव तक सड़क और पटरी न होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर खंभों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी प्रयागराज से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की समस्याएं
ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं है। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के चलते हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आने-जाने के लिए लोगों को खंभों और संकरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। नई नवेली बहुओं को भी इसी दुर्गम रास्ते से होकर ससुराल पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नेताओं की चेतावनी
युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से गांव तक सड़क एवं पटरी निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


