Gangapar News: पुलिस को राखी बांधकर बच्चे हुए खुश
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: सहसों। किडजी प्ले स्कूल सहसों में पढ़ने वाले बच्चे शुक्रवार को अपने शिक्षकों के साथ

Gangapar News: किडजी प्ले स्कूल सहसों में पढ़ने वाले बच्चे शुक्रवार को अपने शिक्षकों के साथ सहसों पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां पर मौजूद चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे व अन्य कार्यरत सिपाहियों के हाथों में राखी बांधकर अपने स्नेह का इजहार किया। उनको लगा की यह पुलिस तो बहुत अच्छी है, जो उनसे राखी बंधवाने के बाद उनको उपहार भी दे रही है। किडजी विद्यालय की प्रबंधक अंशु गुप्ता ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर चौकी पर वर्ष में एक बार अवश्य आती हैं। इससे बच्चों के मन में पुलिस के प्रति जो डर की भावना रहती है।


