ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारडोंगल सुरक्षित रखें प्रधान वरना साफ हो जाएगा खाता

डोंगल सुरक्षित रखें प्रधान वरना साफ हो जाएगा खाता

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।...

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।...
1/ 2नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।...
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।...
2/ 2नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

हंडिया। हिन्दुस्तान संवाद

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की ओर से आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन प्रेम कुमार सिंह लल्ले ने कहा कि प्रधान द्वारा ब्लॉक से जो डोंगल बनवाए हैं वह उनका एटीएम कोड की तरह है इसलिए उसे गोपनीय रखें। सिर्फ अपने तक ही प्रयोग में लाएं नहीं तो खाता साफ होने में देरी नहीं लगेगी। कहा कि चुनाव के समय जो प्रशासक गांव के विकास के लिए तैनात किए गए थे, उनमें कई ऐसे रहे जिन्होंने प्रधान की जानकारी के बिना खाते में बचा धन साफ कर दिया। शासन के धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, उससे सिर्फ विकास होना चाहिए। प्रधानों को नसीहत दी कि चुनाव में जीत हार के बाद किसी भी तरह से गांव के लोगों से दूरी नहीं होनी चाहिए। जो चुनाव में हारा है, उसे भी पूर्ण सम्मान के साथ विकास कार्य का लाभ देना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक प्रधान अपने को ब्लॉक प्रमुख समझें। किसी भी तरह की समस्या के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। उनका उद्देश्य है कि हंडिया ब्लॉक विकास की लाइन में अपनी अलग पहचान बनाए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन यादव ने किया। इस मौके पर वीडियो राज बहादुर यादव, एडीओ पंचायत अखिलेश यादव, भूमि विकास बैंक भदोही के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रधान आशाराम यादव, असगर अली, श्रीकांत यादव राहुल सिंह एडवोकेट, बबलू पांडे समेत तमाम प्रधान और नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें