Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsKarachna-Gauhaniya Road A Tale of Neglect and Danger
करछना-गौहनिया मार्ग पर गड्ढे बने राहगीरों के लिए खतरा

करछना-गौहनिया मार्ग पर गड्ढे बने राहगीरों के लिए खतरा

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। करछना-गौहनिया मार्ग कभी यमुनापार क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता था, लेकिन आज यह मार्ग

Dec 15, 2025 03:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

करछना-गौहनिया मार्ग कभी यमुनापार क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता था, लेकिन आज यह मार्ग बदहाली और विभागीय लापरवाही की भयावह तस्वीर बन चुका है। बने अभी कुछ ही महीने हुए थे कि सड़क गहरे गड्ढों, उधड़ी परतों और कीचड़ में तब्दील हो गई। चमचमाती डामर अब अतीत बन चुकी है और हर सफर डर के साये में गुजर रहा है। गौहनिया चौराहे से करछना तक ओवरलोड और ओवर डायमेंशन वाहनों की बेलगाम आवाजाही ने सड़क की कमर तोड़ दी है। दिन में लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर निकलते हैं, जबकि रात में गड्ढों में भरा पानी हादसों को खुला न्योता देता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रक, ट्रेलर, डंपर, पिकअप और ई-रिक्शा तय क्षमता से कहीं अधिक भार लेकर दौड़ रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने या सड़क बचाने वाला कोई नजर नहीं आता। इस मार्ग से रोज हजारों राहगीर गुजरते हैं। बच्चे स्कूल जाते हैं, मरीज अस्पताल पहुंचते हैं और मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में निकलते हैं। पिछले एक महीने में इस सड़क पर 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। गौहनिया, बकैनिहा और राजापुर पुलिया के पास गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहन का पहिया फंसते ही संतुलन बिगड़ जाता है। लोक निर्माण विभाग की नाकामी तब और उजागर होती है जब एक्सईएन प्रांतीय खंड पीके राय के आश्वासन की याद आती है। पिछले महीने उन्होंने इस मार्ग पर पैचिंग कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी न तो गड्ढे भरे गए और न ही सड़क की हालत सुधरी। अब वही अधिकारी संसाधनों की कमी का हवाला देकर केवल पैचिंग की बात दोहरा रहे हैं। यह आश्वासन नहीं, बल्कि प्रभावित हजारों लोगों के साथ मजाक बन गया है।आज करछना–गौहनिया मार्ग विकास की नहीं, बल्कि टूटते भरोसे और सोई व्यवस्था की कहानी कह रहा है।