ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसामूहिक शक्ति को दर्शाता है कबड्डी का खेल

सामूहिक शक्ति को दर्शाता है कबड्डी का खेल

कबड्डी खेल में वही टीम सफल होती है जिस टीम के सदस्य सामूहिक शक्ति पर विश्वास करते हुए खेल जारी रखते हैं। यह खेल शक्ति, स्फूर्ति और दिमाग से खेला जाता है। यह बातें क्षेत्र के तिसौरा गांव में नव आदर्श...

सामूहिक शक्ति को दर्शाता है कबड्डी का खेल
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 17 Aug 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कबड्डी खेल में वही टीम सफल होती है जिस टीम के सदस्य सामूहिक शक्ति पर विश्वास करते हुए खेल जारी रखते हैं। यह खेल शक्ति, स्फूर्ति और दिमाग से खेला जाता है। यह बातें क्षेत्र के तिसौरा गांव में नव आदर्श विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटते हुए ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने कही।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री इंजीनियर प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि कबड्डी का खेल एशिया महाद्वीप का प्रमुख खेल रहा है। इसमे भारतीय संस्कृति की महक छिपी हुई है। इसको संरक्षित करने की जरूरत है। प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में सहायक होती है। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच मनेथू और अजेहरा के टीमों के मध्य हुआ। इसमे मनेथू की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधान मीना पटेल ने किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य समर बहादुर पटेल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रणविजय सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री प्रियांशु यादव, राम पदारथ, लल्ला पटेल, मकसूद अहमद, मौजी लाल पटेल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें