ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारनौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास किया गया। साक्षात्कार के बहाने युवती को गोपीगंज ले जाकर आरोपित ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 23 Feb 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास किया गया। साक्षात्कार के बहाने युवती को गोपीगंज ले जाकर आरोपित ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भैरोपुर गांव की एक युवती पांच माह पूर्व भदोही के किसनपुर गोपीगंज निवासी मनीष के सम्पर्क में आई। मनीष अक्सर हंडिया आता-जाता था। युवती का अरोप है कि मनीष ने उसे सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही। 18 सितम्बर 2017 को मनीष उसे साक्षात्कार के लिए गोपीगंज ले गया और स्टेशन के बाहर एक कमरे में बैठा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और जबरन उसके कपड़े उतारने लगा। दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने शोर मचाया तो लोगों को आते देख दोनों युवक वहां से भाग निकले। मामले की शिकायत युवती ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में की। वहां से निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को हंडिया थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें