Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsJawahar Navodaya Vidyalaya 6th Grade Entrance Exam on December 13 2026 - 80 Seats Available
23 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

23 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

संक्षेप:

Gangapar News - जनपद के 23 परीक्षा केन्द्रों पर जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज मेजा। पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026 में 80 सीटों के प्रवेश के लिए आय

Dec 12, 2025 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026 में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा इस बार 13 दिसंबर को जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच दो घंटे तक होने वाली परीक्षा की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की बेब साइड से निकाल अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य की मोहर व हस्ताक्षर करवाकर आधार कार्ड की फोटों कापी व कलम के साथ परीक्षा केन्द्र पर समय से आधे घंटे पूर्व पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सोमवार को सभी 23 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा सामग्री व कक्ष निरीक्षकों सहित अन्य कार्य करने वालों का मानदेय सौंप दिया। बताया कि सत्र एक अप्रैल से है,इसे देखते हुए इस बार परीक्षा पिछले वर्ष से एक माह पहले आयोजित की जाएगी। पिछली बार की परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। तहसील मेजा में लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज मेजा, सत्य नारायण इंटर कालेज उरूवा व मांडा विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज सुरवादलापुर में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।