कांफ्रेंस बुधवार को, सजेगी अदबी महफिल
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - भारतगंज। कस्बा भारतगंज में हर वर्ष की तरह इस बार भी जश्ने हुजूर मुजाहिदे मिल्लत

कस्बा भारतगंज में हर वर्ष की तरह इस बार भी जश्ने हुजूर मुजाहिदे मिल्लत कांफ्रेंस का आयोजन बुधवार को बाजार वाली मस्जिद के पास आयोजित किया जाएगा।अकीदतमंदों की मौजूदगी में इल्मी व अदबी महफ़िल सजेगी। जिसमें अल्लामा व मौलाना कारी निसार अहमद रजवी इस्लाही तकरीर पेश करेंगे। वहीं मशहूर शायर कासिम रज़ा नूरी, डॉ. संजर, तुफैल शम्सी, शम्स तबरेज और कासिम नदीमी अपने कलाम से महफ़िल को रोशन करेंगे। आल इंडिया मरकजी सालार मोहम्मद हनीफ भी शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी खाकसाराने हक के शहर सालार अब्दुल समद ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


