कई वर्षो से नहीं मिला किसानों को सिंचाई का पानी
Gangapar News - कई वर्षो से नहीं मिल सका निधि का पुरा गांव के किसानों को सिंचाई का पानी मेजा। बछरा बंधे से मदरहा के निधि का पुरा तक पहुंची माइनर कई वर्षो से सूखी पड़ी
बछरा बंधे से मदरहा के निधि का पुरा तक पहुंची माइनर कई वर्षो से सूखी पड़ी है, जिससे माइनर से संबधित उक्त गांव के किसान सिंचाई समस्या से ग्रसित हैं। निधि का पुरा गांव के किसान मदन गोपाल मिश्र, वंश गोपाल, विद्याकांत मिश्र, राम जी मिश्र, संकठा प्रसाद, राम बालक शर्मा, अरविन्द शर्मा, बृजेदव मिश्र सहित कई किसानों ने बताया कि बछरा बंधे का उद्देश्य पठारी क्षेत्र के गांव मदरहा, भटौती, सपहा, भसुन्दर खुर्द, दरी सहित विभिन्न गांवों की हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई समस्या को दूर करना है, लेकिन विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही सिंचाई समस्या दूर नहीं की जा सकी।
निधि का पुरा गांव तक पहुंचने वाली माइनर भटौती के पास सपहा बस्ती स्थित नहर से जोड़ी गई है। इस माइनर की साफ-सफाई के नाम पर एकमुश्त रकम तो खर्च की जाती है, लेकिन कई वर्षो से सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। किसान मजबूरी में नीजी नलकूपों से मंहगें दामों में सिंचाई का पानी लेकर किसी तरह खेती कर रहे हैं। निधि का पुरा गांव तक पहुंची माइनर में पानी छोड़े जाने के लिए मदरहा गांव की प्रधान प्रतिनिधि अवनीश मिश्र ने विभागीय इंजीनियरों से कई बार पत्राचार कर माइनर में पानी छोड़े जाने का आग्रह किया। आश्वासन तो खूब मिला, माइनर की साफ-सफाई पर धन तो खर्च किया गया, लेकिन सिंचाई का पानी किसानों को नहीं मिल सका। बहाया जा रहा बछरा बंधे का पानी मेजा। प्रधान प्रतिनिधि मदरहा अवनीश मिश्र ने बताया कि बछरा बंधे से पानी लगातार बहाया जा रहा है, जिससे गर्मी के दिनों में जल का संकट हो सकता है। बताया कि बछरा बंधे में मछली का पालन होता है, ऐसी दशा में डैम में पानी अधिक होने की दशा में पानी बहा दिया जा रहा है, जो नाले से होकर टोंस नदी में पहुंच जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


