केड़वर ग्राम पंचायत के कार्यों के जांच हेतु डीएम ने गठित की टीम
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
मांडा विकास खंड क्षेत्र के केड़वर ग्राम पंचायत में हुई अनियमितता पर 14 सूत्रीय ज्ञापन डीएम प्रयागराज को सौंपा। जांच के लिए सहायक निबंधक व सहायक आयुक्त सहकारिता को नियुक्त कर मामले में शीघ्र स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया है।

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा विकास खंड क्षेत्र के केड़वर ग्राम पंचायत के शिव भवन तिवारी, प्रभा शंकर तिवारी सहित कुछ लोगों ने ह्यूम पाइप, हैंडपंप मरम्मत, रीबोर, वाटर टैंकर मरम्मत आदि के संबंध में हुई अनियमितता पर 14 सूत्रीय ज्ञापन डीएम प्रयागराज को सौंपा।शिकायत पर डीएम ने आरोपों की जांच के लिए सहायक निबंधक व सहायक आयुक्त सहकारिता को जांच अधिकारी और चाका ब्लॉक में तैनात जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले में शीघ्र स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


