Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsInvestigation into Current Block Chief s Alleged Corruption and Absence
ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की रेंडम जांच, रही गहमागहमी

ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की रेंडम जांच, रही गहमागहमी

संक्षेप: Gangapar News - मांडा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा प्रतिनिधि की शिकायत पर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मांडा के कार्यों

Fri, 7 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा प्रतिनिधि की शिकायत पर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मांडा के कार्यों की त्रिस्तरीय समिति ने रेंडम जांच की। जांच के दौरान वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुपस्थित रहीं। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपने की बात कही। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ऊर्फ कल्लू यादव निवासी कुखुड़ी, थाना मांडा ने वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के कार्यों में अनियमितता, भ्रष्टाचार और ब्लॉक प्रमुख के छह माह से गायब रहने की शिकायत की। शिकायत पर सीडीओ प्रयागराज हर्षिका सिंह ने परियोजना निदेशक प्रयागराज भूपेंद्र सिंह, डीसी एनआरएल‌एम अशोक कुमार गुप्ता एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशाषी अभियंता एसपी मिश्रा की त्रिस्तरीय समिति गठित कर दस दिन के अंदर स्थलीय जांच आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को इसी आदेश के तहत समिति के तीनों जांच अधिकारी मांडा ब्लॉक पहुंचे। शिकायतकर्ता संजय यादव ब्लॉक में मौजूद मिले, लेकिन ब्लॉक प्रमुख प्रगति सिंह ब्लॉक में नहीं मिलीं। अभिलेखीय निरीक्षण करने के बाद टीम ने वन विभाग चौकी के पास रपटा निर्माण को भौतिक सत्यापन में ध्वस्त पाया। बादपुर और महेवॉ कला गाँव में भी जांच दल ने निर्माण कार्य का हकीकत परखा। मौके पर मिली खामियों के बारे में जांच दल के परियोजना निदेशक ने बताया कि कुछ खामियां मिली हैं, जिनको ठीक कराने के लिए संबंधित जेई को निर्देशित किया गया है। वे अपनी रिपोर्ट से शासन व उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। शिकायत कर्ता संजय यादव का आरोप है कि धमकी देकर कुछ लोगों ने उनको स्थलीय निरीक्षण में जाने से रोका और जांच टीम ने भी सुरक्षा का जिम्मा नहीं लिया, जिससे मनमाने ढंग से स्थलीय कुछ अंशों का जांच करके टीम मीटिंग का बहाना बनाकर प्रयागराज लौट गयी। परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से शिकायत कर्ता को जांच में साथ जाने से रोका गया। कराये गये कार्यों में भौतिक सत्यापन में प्रथम दृष्ट्या मिली अनियमितता ठीक कराने के लिए ब्लॉक कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। दौरान जांच ब्लॉक प्रमुख प्रगति सिंह मौजूद नहीं थीं।