कार चोरी की जानकारी लेने पहुंची बीडीएस टीम
Gangapar News - कार चोरी की जानकारी लेने पहुंची बी डी एस टीम मेजा।माह भर पहले लखनपुर गांव में हुई अल्टो कार की चोरी की जांच करने बीडीएस की टीम पहुंची थी, इलाकाई पुलिस

माह भर पहले लखनपुर गांव में हुई अल्टो कार की चोरी की जांच करने बीडीएस की टीम पहुंची थी। इलाकाई पुलिस के साथ पहुंची टीम आधे घंटे तक कार मालिक व अन्य से चोरी की घटना की जानकारी लेने के बाद लौट गई। लखनपुर गांव के नितिन तिवारी गैस एजेंसी संचालक हैं। माह भर पहले ठंड की रात में चोर उनके घर के सामने खड़ी अल्टो कार उड़ा ले गए थे। कार चोरी की इस घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब कार चोर टोल टैक्स कटवाए। कार मालिक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो वह चौंक गए, घर के बाहर निकले तो कार गायब थी।
चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने में टीम लगी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



