International Women s Day Celebration Honors Women in Police Health and Social Work सामाजिक कार्य से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsInternational Women s Day Celebration Honors Women in Police Health and Social Work

सामाजिक कार्य से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

Gangapar News - शंकरगढ़/बारा,हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल एवं

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 8 March 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
सामाजिक कार्य से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सामाजिक कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका व उनके योगदान को पहचान देना था। इस अवसर पर क्षेत्र की महिला पुलिसकर्मियों को उनके सेवा भाव वा कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों को भी उनके समर्पण एवं कठिन परिस्थितियों में सेवा देने के लिए सम्मान प्रदान किया ।कार्यक्रम में उन महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रेरणादायक बताया गया। उन्हें समाज की अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉक्टर रीता सिंह ने कहा कि छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करने की आवश्यकता है। महिला उप निरीक्षक शंकरगढ़ अनुराधा ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने साथ ही अपने लक्ष्य को पाने व समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका शीतल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सुधा गुप्ता एवं विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों वा गणमान्य व्यक्तियों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा वा समाज में उनकी भूमिका पर अपने-अपने विचार रखे।इस मौके पर शंकरगढ़ थाने से वैशाली, सुष्मिता,पिंकी यादव, सुनीता सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सरिता सिंह ,रितु सिंह एवं संध्या सिंह, सुमन सिंह ,सपना केसरवानी, पायल केसरवानी ,दीपिका केसरवानी, रिया सिंह, नीतू सिंह, सोनम सिंह, मुस्कान केसरवानी आदि मौजूद रहीं। इसी तरह राजा कमलाकर डिग्री कालेज शंकरगढ़ में प्राचार्य डाक्टर गंगा तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कमलाकर सिंह, प्रियंका सिंह, प्रकाश सिंह, रतन वर्मा, देशराज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।